Uncategorized

यातायात नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई किए 16 चालान

रिपोर्ट पहल सिंह राणा

यातायात नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई किए 16 चालान

लक्सर-कोतवाली पुलिस ने देर रात वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 16 वाहन चालकों के चालान काटे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कोतवाल लकसर अमरचंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह से यातायात नियमो का पालन न करने वाले व दोषपूर्ण नंबर प्लेट, ओवर स्पीड, या शराब पीकर वाहन चालको के विरुद्ध अभियान चलाकर एमबी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए ड्रंक एंड ड्राइविंग में तीन चालान,ओवर स्पीडिंग में चार चालान और गलत दिशा में ड्राइविंग करने पर नो चालान यानी कुल 16 चालान काटे गए।प्रभारी कोतवाली अमर चंद शर्मा ने कहा कि आजकल कुछ बाइक सवारों द्वारा नगर में पटाखे फोड़ कर ध्वनि-प्रदूषण के साथ ही वातावरण में भय व्याप्त करने का प्रयास कियें जाने की लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं,उन्होंने नगर वासियों से अपील की है कि ऐसी बाइकों के नंबर पुलिस को देकर सहयोग करें ताकि उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जा सके। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने से रोकें।और बच्चों में आपराधिक गतिविधियां पनपने से रोकने के लिए अपने कामकाज की व्यस्तता में से थोड़ा समय निकालकर बच्चों के क्रियाकलापों पर भी नजर रखेने का प्यास करे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *