रिपोर्ट महिपाल शर्मा

जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला पुल धाराशाही l
घाड क्षेत्र के दर्ज़नो गांवो को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला अन्नेकी में बरसाती नदी पर बना पुल अतिवृष्टि की भेंट चढ़ गया जिससे धनोरी, कलियर, अन्नेकी, रोशनाबाद, औरंगाबाद, राजपुर डालूवाल, तेलीवाला, बुग्गावाला सहित दर्ज़नो गाँव का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है l इसी पुल से होकर सिडकुल की कंपनियों में प्रतिदिन सेकड़ो की संख्या में कामगार काम करने आते हैं जिन्हे भारी परेशानियों का सामना करने पर विवश होना पड़ रहा है, वहीं कावड़ के दौरान इसी पुल से जिला मुख्यालय को जोड़ा जाता है, बुग्गावाला से होकर गुजरने वाले कावड़ियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l जिन्हे लम्बा चक्कर लगाना पड़ रहा है l




