स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगो को लेकर दिया धरना l
बहादराबाद 9 जून ( महिपाल )
रा० स्वा०मि० कर्मचारियों के द्वारा पूर्व की माँगो के सम्बंध मे ब्लॉक बहादराबाद के प्रांगण में एक दिवस का कार्य बहिष्कार किया गया।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी पिछले 03 दिवस से सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर शासन व प्रशासन को यह अवगत करा रहे थे कि हमारी जो मांगे हैं उन पर अमल किया जाये l तथा कर्मचारी के हितों की रक्षा की जाये,कर्मचारियों ने बताया कि
उनको भी बीमा पॉलिसी का लाभ मिले, भारत सरकार द्वारा 2018 से समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों का सर्विस रेशनलाइजेशन होना था जो वर्तमान समय तक नही हो पाया है, जिसका बजट भी समय-2 पर प्रदेश सरकार को प्राप्त हो रहा है,
समान कार्य के लिए समान वेतन मान दिया जाए, राज्य हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड-पे वर्तमान लागू किया जाये, वर्ष 65 की आयु तक समस्त कर्मचारियो को सर्विस नियमावली मे रखा जाये, जिन कर्मचारियों को वर्तमान समय मे किसी कारण वश स्वास्थ्य समिति या से बहार (हटा) दिया गया उन्हे तुरन्त उनकी सेवा बहाल की जाये, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों के 15 महिने से लंबित पी बी आई जो की मूल वेतन का 7.5% है उसका शीघ्र अतिशीघ्र भुगतान किया जाये तथा पीबाई को वेतन में समायोजित करके प्रत्येक महिने भुगतान किया जाये।
मांगों के विषय में शासन प्रशासन द्वारा कोई ठोस व सकारात्मक कदम नहीं लिया जाता है तो हम समस्त कर्मचारी संगठन (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी l धरने में अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र थपलियाल, उपाध्यक्ष सुनील दत्त
सचिव सौरभ सिंह, संयोजक संगीता चौहान, रोहित लांबा
आदि कर्मचारी शामिल रहे l




