अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी कर दो ट्रैक्टर ट्राली किये सीज l लक्सर पुलिस के मुताबिक दिनांक 3,06, 2023की रात्रि को लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को रायसी क्षेत्र में अवैध खनन किये जाने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर लक्सर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध खनन से भरे हुए दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर सील कर दिया जिसमें रेत /मिट्टी भरी हुई थी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि रायसी क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए छापेमारी कर दो ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया गया है जिसकी अवैध खनन की रिपोर्ट संबंधी को प्रेरित की जा रही है l पकड़ने वाली पुलिस टीम में अमरजीत सिंह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर उप निरीक्षक परवीन बिष्ट चौकी प्रभारी रायसी कांस्टेबल अनिल कांस्टेबल मदन आदि पुलिसकर्मी टीम में शामिल है




