Uncategorized

मंगलौर पुलिस ने मीट की दुकानों के लाइसेंस का सत्यापन किया।

मंगलौर पुलिस ने मीट की दुकानों के लाइसेंस का सत्यापन किया।

👉 रिपोर्ट सद्दाम अली

मंगलौर चौकी के समीप मीट की दुकानों पर काले शीशे ना लगाने की वजह से मीट की दुकान के चालान काटे गए थे। और उन्हें चेतावनी दी गई मीट की दुकान पर काले शीशे या पर्दा डालकर मीट की बिक्री की जाए। इस पर सभी मीट विक्रेता ने अपनी दुकानों पर काले शीशे लगाएं और अपने लाइसेंस भी करवाएं। इसी उपलक्ष पर मंगलौर चौकी प्रभारी अकरम अहमद ने सभी मीट की दुकानों पर पहुंचकर उनके लाइसेंस चेक किए। और उनके लाइसेंस का सत्यापन किया। वही मीट विक्रेता से अपील की गई कोई भी मीट को खुले में ना बेचें। और अपने लाइसेंस का हर व्यक्ति सत्यापन कराएं। चौकी प्रभारी ने बताया अगर किसी ने मीट की दुकानों के लाइसेंस का सत्यापन नहीं कराया। और कोई भी अनियमितताएं पाई गई तो उनके खिलाफ पुलिस एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। टीम में चौकी प्रभारी अकरम अहमद,हे0का0 मनोज मीनान,का0 रविंद्र राणा,व उत्तम सिंह, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *