नवनिर्वाचित प्रबंधक समिति का शपथ ग्रहण समारोह किया आयोजित l
बहादराबाद 24 अप्रैल ( महिपाल )
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी, बहादराबाद में नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का कालेज के सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ज्वालापुर ग्रामीण विधायक ई0 श्री रविबहादुर मौजूद रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों एवम कर्मचारियों को सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में क्षेत्र लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, और विद्यालय उत्थान के लिए अपने अपने सुझाव दिए l इस अवसर पर प्रबंधक जयंत चौहान ने कहा की छात्र छात्राओं के हितों एवं विद्यालय के उथान के लिए हर संभव कार्य किया जायेगा जिससे ग्रामीण अंचल का यह विद्यालय उन्नति के पथ पर आगे बढ़ता रहे l इस अवसर पर विधायक रविबहादुर ने विद्यालय के लिए सुसज्जित पुस्तकालय देने की घोषणा की, और आगे भी हर सम्भव विद्यालय हित में कार्य करने को कहा। कार्यक्रम का मंच संचालन राम कुमार चौहान एवम जितेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, प्रबंधक जयंत कुमार, उप प्रबंधक राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष
राकेश कुमार, सदस्य सुरेश चन्द, प्रेम सिंह,नरेश सिंह,विनेश कुमार ,मनोज कुमार विनय कुमार सुचित चौहान एवम प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह चौहान, राजकुमार चौहान, पूर्व प्रवक्ता बाबूराम, प्रेमसिंह, जगदीश चौहान, यशपाल सिंह, कुंवारपाल सिंह, सुलेख सिंह, सोमसिंह चौहान, डॉ. यशवंत चौहान, राणा नन्दलाल उस्पथित रहे।




