फायर स्टेशन मायापुर जनपद हरिद्वार
अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम
*आज दिनांक 17 अप्रैल 2023 को अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड देहरादून व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मायापुर हरिद्वार द्वारा मैसर्स लाईफलांग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आईoपीo-2 सलेमपुर हरिद्वार के कर्मचारियों को अग्निसुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा फैक्ट्री में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों के संचालन की कार्यविधि के बारे में जानकारी देने के साथ ही फैक्ट्री कर्मचारियों से अग्निशमन उपकरणों का संचालन कर मॉक ड्रिल भी करवाई गई*।




