Uncategorized

विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 ने निकाली जागरूकता रैली, 500 बच्चों ने लिया हिस्सा

विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 ने निकाली जागरूकता रैली, 500 बच्चों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर
विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर 24 अक्टूबर को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 की ओर से ‘End Polio Now’ और ‘FIT District Campaign’ के अंतर्गत पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से पोलियो उन्मूलन, बच्चों के नियमित टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इसमें करीब 500 बच्चों सहित रोटरी, रोट्रैक्ट और इंट्रैक्ट क्लबों के सदस्यों ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ रुड़की रोड स्थित नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज से हुआ। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पायल गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और पोलियो के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली जिला अस्पताल परिसर स्थित रेडक्रॉस हॉल तक निकाली गई। इसमें स्काउट के बच्चों और बैंड के सदस्यों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पोलियो उन्मूलन के लिए निरंतर जन-जागरूकता, बच्चों के नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य विभाग व सामाजिक संस्थाओं के आपसी सहयोग को आवश्यक बताया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पायल गौड़ ने पोलियो मुक्त विश्व के लक्ष्य के प्रति रोटरी की प्रतिबद्धता दोहराई। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इस प्रकार के जनहितकारी अभियान समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सुमित्रा सिंह, रोटेरियन सुनील अग्रवाल, लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल प्रकाश बंसल, चीफ कोऑर्डिनेटर डॉ. एम.एल. गर्ग, डिस्ट्रिक्ट पोलियोप्लस सोसाइटी सब-कमेटी चेयरमैन विकास भार्गव, डिस्ट्रिक्ट पोलियो डायरेक्टर डॉ. नितिन जैन, FIT District Committee Director शरद जैन, संदीप गुप्ता और नवीन सिंघल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *