हरिद्वार। भारतीय मजदूर परिषद द्वारा मोहम्मद आरिफ चौधरी को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान का आभार व्यक्त किया है। नियुक्ति के बाद मोहम्मद आरिफ ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें दी है, वह उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रमिक हित, राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद श्रमिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। आरिफ चौधरी ने कहा कि संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान सहित संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया है राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने मोहम्मद आरिफ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और श्रमिक हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपेक्षा की है।




