Uncategorized

जिला सहकारी बैंक के निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी

जिला सहकारी बैंक के निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद,पूरी निष्ठा से कार्य करने का किया आह्वान
रुड़की।जिला सहकारी बैंक लिमिटेड,हरिद्वार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का होटल सेंट्रल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी यतीश्र्वरानंद ने नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ नई प्रबंध समिति को जिम्मेदारी सौंपी है,

उस विश्वास पर खरा उतर पूरी निष्ठा से कार्य करें।उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र सीधे तौर पर किसान,ग्रामीण एवं आमजन से जुड़ा हुआ है,इसलिए बैंक प्रबंधक के क्षेत्र में पूरी निष्ठा,पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि बैंक के उत्थान के साथ-साथ जनपद के किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए,ताकि किसानों को बैंकिंग सुविधा का बेहतर लाभ मिले।नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह तथा उपाध्यक्ष सुशील राठी ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा किसानों एवं ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया जाएगा।सम्मान समारोह में मेयर अनीता देवी अग्रवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह,राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति व श्यामवीर सैनी,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर जयपाल सिंह,युवा भाजपा नेता रचित अग्रवाल,डॉ०आशुतोष सिंह आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *