Uncategorized

लक्सर ब्लॉक की बैठक में पेयजल संकट और बदहाल सड़कों पर गरजे जनप्रतिनिधिसीडीओ ने अधिकारियों को लगाई फटकार,

लक्सर ब्लॉक की बैठक में पेयजल संकट और बदहाल सड़कों पर गरजे जनप्रतिनिधिसीडीओ ने अधिकारियों को लगाई फटकार,

कहा- प्राथमिकता के आधार पर करें समस्याओं का समाधानलक्सर, 25 जून। लक्सर विकासखंड सभागार में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र समिति (बीडीसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान ग्राम पंचायत भीकमपुरा के प्रधान ने गांव में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। मखालीपुर के प्रधान ने बताया कि गांव की पानी की टंकी से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। खानपुर ब्रह्मपुर के प्रधान ने पेयजल आपूर्ति का दबाव कम होने से लोगों को हो रही परेशानी से अवगत कराया, जबकि मुंडाखेड़ा के प्रधान ने टूटी हुई पेयजल लाइनों के कनेक्शन शीघ्र ठीक कराने की मांग रखी। सेठपुर के प्रधान ने क्षेत्र की सड़कों में गहरे गड्ढों की शिकायत कर जल्द मरम्मत कराने की मांग की।बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायती राज, पशुपालन, विद्युत, खाद्य आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी गांव में विकास कार्यों या मूलभूत सुविधाओं को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बजट से संबंधित मामलों को शासन स्तर पर भेजा गया है। साथ ही मुंडाखेड़ा में अधूरे पेयजल कनेक्शनों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए। सीडीओ ने सभी ग्राम प्रधानों और क्षेत्र समिति सदस्यों से गांवों में स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग की अपील की।बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी परवीन भट्ट ने किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) धर्मवीर सिंह, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *