Uncategorized

हजारों मातृशक्ति ने मनाया ओमप्रकाश जमदग्नि का जन्मदिन, सियासी ताकत का भी दिखा जोर

हजारों मातृशक्ति ने मनाया ओमप्रकाश जमदग्नि का जन्मदिन, सियासी ताकत का भी दिखा जोर


लक्सर-हरिद्वार रोड स्थित जमदग्नि पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रबंधक ओमप्रकाश जमदग्नि का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं और मातृशक्ति ने पहुंचकर उन्हें भाई के रूप में स्नेह और आशीर्वाद दिया।


कार्यक्रम में भाजपा की कोर कमेटी सदस्य सुधा यादव, शायर एवं लेखिका अनामिका अंबर और फिल्म निर्माता आरुषि निशंक सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए। अनामिका अंबर ने अपने गीतों से कार्यक्रम में समां बांध दिया।
समारोह में भाजपा के प्रदेश और देशभर से पहुंचे कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं और भाजपा नेताओं की मौजूदगी को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि कार्यक्रम के जरिए ओमप्रकाश जमदग्नि ने लक्सर क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता और पकड़ का संदेश दिया है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि ओमप्रकाश जमदग्नि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में लक्सर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि उनकी ओर से अभी तक चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
जन्मदिन समारोह में ओमप्रकाश जमदग्नि ने कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं को साड़ी, मिठाई और स्नेह भेंट किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मातृशक्ति ने जिस प्यार और सम्मान के साथ उन्हें जन्मदिन पर आशीर्वाद दिया, वह उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।
हजारों लोगों की मौजूदगी के कारण यह जन्मदिन समारोह सामाजिक आयोजन के साथ-साथ लक्सर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा का भी केंद्र बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *