
देश के बंटवारे के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले नागरिकों को किया गया याद
पुलिस कार्यलय सहित सभी थाना/ कार्यालयों एवं शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम के दौरान 02 मिनट का मौन रख कर मृत्यु को प्राप्त हुए नागरिकों को किया याद
आज 14.08.2026 को हरिद्वार पुलिस द्वारा भारत विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने, विस्थापित परिवारों के संघर्ष को याद करने तथा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं अखंडता के प्रति जनसामान्य में जागरुकता एवं विश्व शांति के मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, समस्त थाने/ कार्यालय व शाखाओं में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के दौरान 02 मिनट का मौन रख मृतकों को श्रद्धांजली अर्पित की गई तथा देश की एकता को बनाए रखने की भावना को बलवती किया गया।




