रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 11 में सभी स्कूली बच्चों को सर्दी के गर्म कपड़े वितरित किए।गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त् करते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय में अधिकतर बच्चों की आवश्यकता को देखते हुए उनके द्वारा अनेक वर्षों से पाठ्य सामग्री,गर्म वस्त्र,जूते व अन्य सामग्री वितरित की जाती है,जिससे ऐसे जरूरतमंदों की जहां सहहयता होती है,वहीं शिक्षा के प्रति पढ़ाई में उनकी रुचि भी बढ़ती है।प्रधानाध्यापिका श्रीमती उमा रानी ने मेयर गौरव गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेयर गौरव गोयल द्वारा समय-समय पर विद्यालय में बच्चों को सहायतार्थ हेतु उपलब्ध कराई गई सामग्री के लिए विद्यालय का पूरा स्टाफ उनका सदैव आभारी रहेगा।इस अवसर पर सहायक अध्यापक किशोर जुयाल,श्रीमती रीता रानी, श्रीमती सुमन,श्रीमती मीनाक्षी,रेशमा,शांति,रिहाना,श्रीमती सीमा,मंजू यादव, शालु त्यागी,दीपक अनेजा, नवीन मेंदीरत्ता,चिराग माटा, अविनाश त्यागी,शुभम चौधरी,रजनीश गुप्ता,निखिल सेठी,शौर्य वालिया,सार्थक गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Related Articles
कलियर के सुभाष नगर मंडल पर शक्ति केंद्र पर बूथ नंबर 127 पर बूथ समिति की बैठक का आयोजन,
कलियर के सुभाष नगर मंडल पर शक्ति केंद्र पर बूथ नंबर 127 पर बूथ समिति की बैठक का आयोजन,मनोज गवाड़ी को बनाया गया बूथ अध्यक्षरुड़की।भाजपा संगठन पर्व को लेकर महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी गीता मलिक के आवास पर रुड़की जिले के कलियर विधानसभा के सुभाष नगर मंडल में बूथ नंबर 127 पर बूथ […]
बहादराबाद में दिल्ली हरिद्वार बाईपास मार्ग पर ब्लैक स्पॉट पर फिर हादसा हुआ
रिपोर्ट महिपाल शर्मा lबहादराबाद में दिल्ली हरिद्वार बाईपास मार्ग पर ब्लैक स्पॉट पर फिर हादसा हुआ। रविवार देर रात हरियाणा के यात्रियों की कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रेवाड़ी जिले के एक ही गांव के तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर […]
राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020के तहत प्रथम बैग रहित दिवस का आयोजन,
राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020के तहत प्रथम बैग रहित दिवस का आयोजन, खानपुर दिनांक 27 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार में प्रथम बैग रहित दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर कक्षा 9thA के छात्र अर्पित कुमार ने वर्मी कंपोस्ट खाद पर संबंधी […]



