Uncategorized

पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने किया कांवड शिविर का शुभारंभ

पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने किया कांवड शिविर का शुभारंभ,युवा भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता की सेवाभाव की सराहना की गई


रुड़की।उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने रुड़की नगर निगम के समीप भाजपा युवा नेता ध्रुव गुप्ता द्वारा लगाए गए छठे विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं कांवड़ सेवा शिविर का फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।शिविर का आयोजक ध्रुव गुप्ता ने पूर्व डीजीपी अशोक कुमार का भगवान बद्रीनाथ धाम की पवित्र प्रतिमा (मॉडल),शॉल,पुष्पगुच्छ एवं उनका चित्र भेंट कर सम्मान किया।शुभारंभ अवसर पर बोलते हुए पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने ध्रुव गुप्ता और उनकी पूरी टीम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि आज के समय में जहां कई युवा नशे जैसी बुराइयों की ओर आकर्षित हो रहे हैं,वहीं ध्रुव गुप्ता जैसे युवा समाज और सनातन संस्कृति की सेवा में समर्पित होकर मिसाल पेश कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि ध्रुव गुप्ता वर्षों से निरंतर सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों में सक्रिय हैं तथा प्रत्येक युवा को उनसे प्रेरणा लेकर समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।ध्रुव गुप्ता के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ मेले में शिवभक्तों की सेवा करना सराहनीय है।मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने शिविर का निरीक्षण कर ध्रुव गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि कम उम्र में जिस समर्पण और सेवभाव के साथ ध्रुव गुप्ता सामाजिक एवं धार्मिक कार्य कर रहे हैं,वह वास्तव में प्रेरणादायक है।उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की आवश्यकता होगी तो नगर निगम की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने भी ध्रुव गुप्ता के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह वास्तव में अत्यंत सराहनीय पहल है।उन्होंने कहा कि भाजपा युवा नेता ध्रुव गुप्ता जिस समर्पण और निस्वार्थ भाव से शिवभक्तों एवं समाज की सेवा कर रहे हैं,वह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।ध्रुव गुप्ता ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का शॉल,स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया और सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में अनेक नेतागण,पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता,सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *