Uncategorized

कोतवाली रानीपुर अपराधियो पर ताबडतोड कार्यवाही जारी, झांसा देकर युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी दबोचा

कोतवाली रानीपुर अपराधियो पर ताबडतोड कार्यवाही जारी, झांसा देकर युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी दबोचा

कोतवाली रानीपुर पर एक युवती द्वारा तहरीर दी कि आरोपी अमित कश्यप नाम के युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया एवं गाली गलौच भी की। युवती की तहरीर पर तत्काल मु0अ0सं0 199/26 धारा 69,352 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गठित पुलिस टीम ने पीड़िता के बयान अंकित कर मेडिकल करवाया व नामजद आरोपी की तलाश के प्रयास करते हुए कल दिनांक 04.07.2026 को नामजद आरोपी को बाद बयान हिरासत में लिया। आरोपी को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी-
अमित कश्यप पुत्र स्व० नाथीराम, निवासी मकान संख्या-624, आवास विकास मॉडल कॉलोनी, रानीपुर मोड़, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार उम्र 31 वर्ष

पुलिस टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी
  2. उ0नि0 सन्दीपा भण्डारी
  3. का0 अमन तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *