Uncategorized

सैनी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों का हुआ अलंकरण समारोह,कहा प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनमें उत्पन्न होती है आगे बढ़ाने की ललक

रुड़की।शूरसैनी जागृति मिशन रुड़की की ओर से “सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह” में शिक्षा,खेल,संगीत एवं चिकित्सा क्षेत्रों के लगभग तीन सौ मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। नगर स्थित एक निजी वैंकट हाल में हुए सैनी समाज के छात्र-छात्राओं के अलंकरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एडिशनल डायरेक्टर जनरल (रिटा०एमईएस) राकेश सैनी ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनमें आगे बढ़ने की ललक पैदा होती है और उन्हें नई जिज्ञासाओं के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी मिलता है।उन्होंने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने में इस तरह के कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होते है,वहीं डॉ०अजय वीर पुंडीर (डिप्टी एडवोकट जनरल) ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखार में सहायक होते है।सुंदर एवं व्यवस्थित कार्यक्रम के लिए उन्होंने आयोजकों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।डॉ०मोहित कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर ने भी बच्चों से जीवन में आगे बढ़ने के अनुभव साझा किए तथा कहा कि किसी भी बच्चे को आगे बढ़ने में ऐसे प्रेरणादायी मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।समारोह में करीब तीन सौ छात्र छात्राओं,स्पोर्ट प्रतिभाओं,सिविल सर्विस पासआउट बच्चे तथा संगीत व अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री आदेश सैनी व समिति के अध्यक्ष सुंदर पाल सैनी व पंकज सैनी के संयुक्त संचालन में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं व प्रतिभावान बच्चों को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुष महाराजा शूरसैनी,महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्री बाई फुले के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर की गई।*पीसीएस परीक्षा पास करने वाले छात्रों का सम्मान*हाल ही पीसीएस परीक्षा में सफल परिजनों व समाज का नाम रोशन करने वाले रायपुर निवासी निशू सैनी,रुड़की निवासी विशाल सैनी,साढ़ोली निवासी काजल सैनी के पिता को सम्मानित किया गया,साथ ही ओलंपिक मेडलिस्ट शौर्य सैनी व अन्य मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।समारोह में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी प्रसिद्ध गायक अंशुल सैनी ने अपने गीत की प्रस्तुति से उपस्थित छात्र-छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।समारोह में राज्यमंत्री आदेश सैनी,समिति अध्यक्ष सुंदर पाल सैनी,सीए युद्धवीर सिंह सैनी,लोजमो संयोजक सुभाष सैनी,राजकुमार सैनी,उद्योपति प्रीतम सिंह सैनी,महेंद्र सिंह सैनी,संजय सैनी,केपी सिंह अध्यक्ष सैनी सभा,संजय सैनी,शीलचंद सैनी,विनोद सैनी,शेखर सैनी,अमन सैनी,जितेंद्र सैनी,डॉ०रोहन सैनी,इंजी०प्रवीण सैनी, अशोक सैनी,इसम सिंह सैनी,भाजपा नेता राजेश सैनी,संजय सैनी बाजूहेडी,डॉ०जयपाल सिंह सैनी,बाबू हरपाल सिंह आर्य,राजीव सैनी,संदीप सैनी प्रधान हरियाणा आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *