अभियुक्त गण के कब्जे से मुकदमे से सम्बंधित चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित 05 मोटरसाइकिल को पुलिस ने किया बरामद थाना झबरेड़ा पर वादी अबुजर पुत्र तुजम्मिल निवासी सालियर कोत0 गंगनहर जिला हरिद्वार द्वारा मोटर साइकिल रजि0 नंबर UA08G0611 को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना झबरेड़ा पर तहरीर दी गई थी। वादी मुकदमा की तहरीर पर मु0अ0सं0 105/26 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया । घटना का शीघ्रता से अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के निर्देशन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में व श्रीमान प्रशिक्षू पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली झबरेड़ा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक योगेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी को घटना के अनावरण हेतु नामित किया गया पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आने जाने वाले समस्त सड़क मार्ग, कस्बा झबरेड़ा आदि क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज़ को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन किए जाने पर घटना में अज्ञात अभियुक्त द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करना प्रकाश में आया अभि0 की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर मामूर किए गए दिनांक 16.06.26 को इकबालपुर कुन्जा रोड पर ग्राम सुनहेटी गेट के पास चैकिंग के दौरानअभि 0 रवि पुत्र राजा निवासी ननहैडा़ अनंतपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार तथा एक विधि विवादित किशोर निवासी बंदा खेड़ी थाना गंग नहर को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी की 01मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया गया । पूछताछ पर अन्य थानो से चोरी की 04 मोटर साईकिल भी बरामद की गयी। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणो को माननीय न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जा रहा है। *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*1-रवि पुत्र राजा निवासी ननहैडा़ अनंतपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार 2- एक विधि विवादित किशोर निवासी बंदा खेड़ी। थाना गंग नहर जिला हरिद्वार। *बरामदगी*1- मो0सा0 हीरो होंडा ब्लैक कलर रजि0 नंबर UA08G0611 चेसिस नंबर 06E16C64560 व इंजन नंबर 06E15M63884 (कोतवाली झबरेडा से सम्बन्धित) 2- मोटर साईकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस ब्लैक कलर जिस पर सिल्वर पट्टी लगी है दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं है जिसका चेसिस नंबर 07J16f 01766 व इंजन नंबर 07J15E01925 3- मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस ब्लैक कलर जिस पर सिल्वर पट्टी लगी है दोनों साइड नंबर प्लेट UK17AB 6336 है चेसिस नंबर MBLHAW113LHF09941 व इंजन नंबर HA11EVLHF87519 4- मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस ब्लैक कलर है जिस पर दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं है चेसिस नंबर MBLHA10EZAHJ39183 तथा इंजन नंबर HA10EFAHJB2183 (कोतवाली भगवानपुर से सम्बन्धित) 5- मोटरसाइकिल हीरो होंडा सिल्वर कलर जिस पर ब्लैक टेपिंग हो रखी है रजिस्ट्रेशन नंबर UP12N 0764 और पीछे नंबर प्लेट नहीं है इसका चेसिस नंबर 06E155 2B655 है तथा इंजन नंबर 06E15E28074 । *पुलिस टीम*1. प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह 2. उ0नि0 योगेश कुमार 3- अपर उ0नि0 गिरीश सिंह 4- हेड कांo रामवीर सिंह 5-कानि 0नसीबुद्दीन




