Uncategorized

ग्राम प्रधान पिता सतीश कुमार ने दी नई सौगात, इब्राहीमपुर में रुके विकास कार्य हुए शुरू

ग्राम प्रधान पिता सतीश कुमार ने दी नई सौगात, इब्राहीमपुर में रुके विकास कार्य हुए शुरू

इब्राहीमपुर ग्राम पंचायत में लंबे समय से रुके विकास कार्यों को फिर से गति मिल गई है। ग्राम प्रधान के पिता सतीश कुमार के प्रयासों से गांव में सड़क निर्माण एवं जल निकासी व्यवस्था से जुड़े कार्यों को दोबारा शुरू कराया गया।ग्रामीणों के अनुसार, गांव में कई स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा था,

जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सड़क निर्माण के साथ-साथ जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के लिए विभिन्न स्थानों पर चैंबर भी लगाए जा रहे हैं,

जिससे बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।चैंबर निर्माण का कार्य मिस्त्री निज़ाकत और रिजवान द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है।ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान परिवार का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *