Uncategorized

गंगोत्री से केदारनाथ जा रही मिनि बस ऋषिकेश -गंगोत्री हाइवे पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में कुल 23 लोग सवार थे।

गंगोत्री से केदारनाथ जा रही मिनि बस ऋषिकेश -गंगोत्री हाइवे पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में कुल 23 लोग सवार थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा सभी यात्रियों को बस से बहार निकाला गया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी ले जाया गया।सोमवार सुबह धरासू-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कण्डीखाल में यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें सवार 23 लोगों में से 5 घायल हो गए।कण्डीखाल पुलिस चौकी इंचार्ज राजेन्द्र कुमार ने बताया कि बस नम्बर HR 73 B 6666 चारधाम यात्रियों को लेकर गंगोत्री से केदारनाथ जा रही थी, तभी कण्डीखाल व चम्बा के बीच मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकप वाहन पर टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पलट गई।जिसमें सरल देवी पत्नी अजय शर्मा 56 वर्ष निवासी दिल्ली, चरण सिंह पुत्र सूरज भान 73 वर्ष हरियाणा, जयश्री पत्नी दिनेश 52 वर्ष गुड़गांव हरियाणा,ज्योति पत्नी अमित कुमार 37 वर्ष बल्लबगढ़ हरियाणा, ओमप्रकाश गोयल पुत्र ताराचन्द्र 65 वर्ष हरियाणा घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *