Uncategorized

खानपुर पुलिस का एक्शन मोड, हुड़दंगियों पर कसा शिकंजादेर शाम चेकिंग अभियान में छह संदिग्ध दबोचे

खानपुर पुलिस का एक्शन मोड, हुड़दंगियों पर कसा शिकंजादेर शाम चेकिंग अभियान में छह संदिग्ध दबोचे, पुलिस एक्ट व मोटर व्हीकल एक्ट में हुई चालानी कार्रवाई हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर पुलिस ने देर शाम कस्बे में सख्त चेकिंग अभियान चलाते हुए हुड़दंग मचा रहे संदिग्ध युवकों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और असामाजिक तत्वों में खौफ का माहौल देखने को मिला।जानकारी के अनुसार थाना खानपुर पुलिस देर शाम कस्बा क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुछ युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते मिले। पुलिस टीम ने तत्काल सभी को हिरासत में लेकर थाना लाकर गहन पूछताछ की। आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 172 बीएनएसएस, 81 पुलिस एक्ट एवं मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। थाना खानपुर पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और हुड़दंगियों पर पैनी नजर बनाए हुए है।कार्रवाई के दौरान जयदीप निवासी नैतवाला सैदाबाद लक्सर, विकास निवासी निगाड़ा कला हरियाणा, हिमांशु निवासी जग्गवाड़ा हासी, विक्की निवासी घरनी हरियाणा, मोहित निवासी हासी तथा सुखदेव निवासी हासी हरियाणा के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।इस अभियान में व0उ0नि0 संजय पूनिया, अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल सुखविन्दर सिंह की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस टीम की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *