राष्ट्रीय लोकतांत्रिक विकास पार्टी की बैठक का आयोजन। देहरादून राष्ट्रीय लोकतांत्रिक विकास पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कई रोड स्थित जायक फैमिली रेस्टोरेंट किया गया ,जिसमें लोकतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, बैठक का संचालन राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी श्रीमती गीता देवी द्वारा किया गया बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बिल्लू वाल्मीकि ने की बैठक में राष्ट्रीय स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें कोषाध्यक्ष बाबूराम जसवाल, नरेंद्र कुमार,श्रीमती प्रियंका देवी,कैलाश चंद ,अशोक कुमार आदि भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, बैठक में पार्टी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आशुतोष बड़का को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया जिसका सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तालिया बाजार समर्थन किया, बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी मजबूती और एकजुट के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने और उत्तराखंड में प्रत्येक सीट पर अपना कैंडिडेट उतारने का आह्वान किया सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर और मजबूती के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया



