Uncategorized

नगर विधानसभा सीट से अमीर आलम को जिताने की कवायद तेजआसपा नेता रविश आलम का जोरदार स्वागत

नगर विधानसभा सीट से अमीर आलम को जिताने की कवायद तेज आसपा नेता रविश आलम का जोरदार स्वागत मुज़फ्फरनगर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशी अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं। इसी क्रम में मुज़फ्फरनगर विधानसभा सीट से संभावित उम्मीदवार वरिष्ठ आसपा (आज़ाद समाज पार्टी) नेता अमीर आलम खान के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। अमीर आलम खान के पुत्र रविश आलम लगातार क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं और उन्हें एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। बीती रात रविश आलम खालापार क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने गणमान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (रावण) ने समाज की आवाज उठाने के लिए लगातार संघर्ष किया है और उनका यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। दक्षिणी खालापार स्थित प्रसिद्ध चिकित्सक स्व० डॉ. नसीम अहमद थानवी के आवास पर पहुंचे रविश आलम का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वरिष्ठ समाजसेवी सलीम अहमद थानवी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए सफलता की कामना की। इस अवसर पर दानिश थानवी, आमिर थानवी, फिरोज थानवी, जानू कुरैशी, खालिद कुरैशी, आरिफ कुरैशी, शमीम मंसूरी, अरहम शमीम, साकिब खान, अफराज अली, वसीम अब्बासी, काजी खुर्रम, नसीम अहमद, अमरीश कुमार कल्याणी, संजीव भारती, उस्मान अली, जावेद अंसारी, फरमान सिद्दीकी, सरताज अली, रहबर खान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *