Uncategorized

हरिद्वार बहादराबाद पतंजलि योगपीठ के पास अधूरी सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, आजाद समाज पार्टी का धरना; DPM की गाड़ी रोकी

हरिद्वार बहादराबाद पतंजलि योगपीठ के पास अधूरी सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, आजाद समाज पार्टी का धरना; DPM की गाड़ी रोकी हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के मुख्य मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा लंबे समय से अधूरा छोड़े गए सड़क निर्माण कार्य के विरोध में गुरुवार को आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे डीपीएम (DPM) की गाड़ी रोककर सड़क पर धरना दिया और निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की।प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी ने कहा कि पिछले करीब आठ महीनों से सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों, राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि टूटी सड़क, गड्ढों और उड़ती धूल के कारण क्षेत्र का व्यापार प्रभावित हो रहा है, लेकिन NHAI और प्रशासन इस समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक NHAI के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य पूरा करने की निश्चित समय-सीमा का लिखित आश्वासन नहीं देते, तब तक धरना जारी रहेगा और कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे

।धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने NHAI और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समाचार लिखे जाने तक तेज प्रताप सैनी अपने समर्थकों के साथ डीपीएम की गाड़ी के सामने धरने पर डटे हुए थे, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी एवं आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रमुख रूप से सचिन साईं, विवेक सिंह, रवि कुमार, अभिषेक, हिमांशु सैनी, जॉनी, इसरार, सुमित उपाध्याय, अमित कुमार, नीरज सैनी, रफल सिंह और अरुण सिंह मौजूद रहे।रिपोर्ट: महिपाल शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *