लंढौरा चौकी इंचार्ज अशोक सिरस्वाल को मिला सम्मान हरिद्वार में आयोजित सैनिक सम्मेलन के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने लंढौरा पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक सिरस्वाल को “मैन ऑफ द मंथ” अवार्ड देकर सम्मानित किया।उन्हें यह सम्मान मार्च 2026 में किए गए अच्छे काम और अपराधों के सफल खुलासे के लिए दिया गया।इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान देना जरूरी है। उन्होंने अशोक सिरस्वाल की सक्रियता और समर्पण की तारीफ की।सम्मेलन में अन्य पुलिसकर्मियों को भी उनके अच्छे काम के लिए सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सभी जवानों को आगे भी इसी तरह जिम्मेदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया।




