Uncategorized

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं का दबदबा मुजफ्फरनगर खालापार स्थित ज़िया-उल-उलूम पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया।

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं का दबदबामुजफ्फरनगरखालापार स्थित ज़िया-उल-उलूम पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया।

विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। प्रधानाचार्य नदीम खान द्वारा परिणाम घोषित किए गए, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ खुशी साझा की। विभिन्न कक्षाओं में मेधावी विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर काज़ी तनवीर आलम एवं विशिष्ट अतिथि गुलनवाज़ (रीजनल हेड, बैंक ऑफ बड़ौदा), रज़ीउर्रहमान व मैनेजर नाजिश ग़ज़ाली ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय की सराहना की। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों के परिश्रम और अभिभावकों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों ने शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *