Uncategorized

जनपद न्यायाधीश ने किया बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण,

जनपद न्यायाधीश ने किया बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण, किशोरों से जानी समस्याएंमुजफ्फरनगरजनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माननीय अपर जिला जज दिव्या भार्गव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. सतेंद्र चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान संस्था में निरुद्ध किशोरों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। इस दौरान संस्था प्रभारी मोहित कुमार, सहायक अध्यापक सहित समस्त स्टाफ और सुरक्षा बल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *