किन्नर समुदाय को जोड़कर एचआईवी के खिलाफ जागरूकता की मुहिम तेजस्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए एचआईवी पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजितमुज़फ्फरनगर परियोजना प्रबंधक ज्योत्सनाग्रामीण विकास एवं मानवसेवा संस्थान द्वारा जानकारी डेट बतायाएचआईवी जागरूकता को लेकर एक विशेष सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हाई रिस्क ग्रुप के लोगों को जागरूक करना और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना रहा। इस दौरान हाई रिस्क ग्रुप के लोगों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने और समय-समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. मुजब्बीर रहमान और आईसीटीसी से नवीन मैडम ने एचआईवी से संबंधित जानकारी साझा करते हुए बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से बताया। संस्थान द्वारा किन्नर समुदाय को भी इस अभियान से जोड़ते हुए उनके गुरुओं को जागरूक किया गया, ताकि वे अपने समुदाय के लोगों को जांच और उपचार के लिए प्रेरित कर सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को एचआईवी के प्रति जागरूक कर समय पर जांच और उपचार से जोड़ना रहा।




