लक्सर विधानसभा के सुल्तानपुर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सन्नवर राजा के नेतृत्व में अली चौक पर बेरोजगारी महंगाई और गैस सिलेंडर की काला बाजारी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका

और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध जताया वहां पर मौजूद कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं पहले नोट बंदी के नाम पर जनता को लाइनों में खड़ा किया फिर कोरोना में ऑक्सीजन के नाम पर आज देश गैस सिलेंडर के लिए लाइनों में खड़ा है जो देश की जनता के साथ धोखा है ऐसे हालात क्यूं पैदा हुए सरकार की विदेश नीति कर क्या रही हैं जिला महामंत्री मनोज वर्मा ने कहा सरकार ने ऐसा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जिससे जनता को राहत मिले केवल सरकार के कहने से की गैस की कोई कमी नहीं है तो ये लाइनें लगने का कारण क्या है जनता देख रही हैं अपना शोषण होते हुए और जवाब देने को तैयार खड़ी है और 2027 में इस तानाशाह सरकार को पक्का सबक सिखाएगी केवल हिंदू मुस्लिम करने से देश नहीं चलेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने वालों में मौजूद थे लक्सर नगर पालिका के पुर्व अध्यक्ष जगदेव सिंह चेयरमैन सत्यवीर सिंह फिरोज सिद्दकी विकास वर्मा अफजाल तमरेज शर्मा जी नफीस सोनू काला आशु आदि




