राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विशष शिविर कार्यक्रम आयोजित। खानपुर भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विशेष शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया, विशष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड संस्कार युक्त उत्तराखंड नामक थीम के अंतर्गत अधिग्रहित ग्राम नाई वाला में जागरूकता रैली निकाली गई, और ग्राम वासियों को जागृत किया गया, आज के बौद्धिक कार्यक्रम के अंतर्गत मास्टर विमलेश कुमार शास्त्री व मास्टर देशराज द्वारा सभी स्वयंसेवियों को नशे से शारीरिक मानसिक तथा आर्थिक रूप से होने वाली हानियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा सभी स्वयंसेवियों को शपथ दिलाई कि वे जीवन में नशे से दूर रहेंगे, और अपने परिवार तथा क्षेत्र के सभी व्यक्तियों को इससे दूर रहने की सलाह देंगे, इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार व सभी स्वयंसेवियों ने भाग लिया।




