Uncategorized

रविदास जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व विधायक अनुपमा रावत का ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क

रविदास जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व विधायक अनुपमा रावत का ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क रविदास जयंती के पावन अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत एवं ग्रामीण विधायक श्रीमती अनुपमा रावत ने ग्राम रानीमाजरा, तिलकपुरी, शाहपुर बादशाहपुर, इब्राहिमपुर, इक्कड़ सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया।

इस दौरान दोनों नेताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया तथा अपनी समस्याओं और सुझावों को नेताओं के समक्ष रखा। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने कहा कि गुरु रविदास जी का संदेश आज भी समाज को एकता, समानता और भाईचारे की राह दिखाता है।विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक न्याय और मानवता की प्रेरणा है, जिसे आत्मसात कर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *