Uncategorized

भाकियू चढूनी की नागल खंड विकास कार्यालय पर मासिक पंचायत हुई आयोजित

भाकियू चढूनी की नागल खंड विकास कार्यालय पर मासिक पंचायत हुई आयोजित

स्टेट हाइवे 58 स्थित नागल बस स्टैंड व साधारणसीर कट पर लाइट न होना दुर्भाग्यपूर्ण:प्रियदीप त्यागी

2 किलोवाट से ऊपर के कनेक्शन पर विद्युत बिल पर छूट मिलना जरूरी:अरविंद शर्मा

किसानों को मांग के अनुसार समय पर रासायनिक खाद न मिलना किसानों के साथ सौतेला व्यवहार:हिमांशु चौधरी

युवाओं को संगठन के साथ जुड़कर करना चाहिए समस्याओं का समाधान: सुलभ चौधरी

नागल:गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनीके तत्वाधान में स्थानीय नांगल विकासखंड कार्यालय पर मासिक पंचायत का आयोजन युवा ब्लॉक अध्यक्ष इशू धवल की अध्यक्षता में हुआ जहां किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं ने चर्चा की जिसमें समस्याओं से संबंधित मांग पत्र कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी प्रशिक्षु आइएएस विनोद कुमार मीणा को सौंपा गया मांग पत्र में मुख्य रूप से स्टेट हाइवे 58 स्थित नागल बस स्टैंड व साधारणसिर कट जहां से किसानों की ट्रैक्टर ट्राली,बग्गी आदि शुगर मिल के लिए जाती हैं वहां पर लाइट की व्यवस्था की मांग की गई क्योंकि लाइट के न होने के कारण अक्सर रात में या कोहरे के समय दुर्घटना के अधिक आसार रहते हैं साथ ही किसानों को अपनी फसल में डालने के लिए रासायनिक खाद समय पर न मिलाना बड़ी समस्या के रूप में रखा गया
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रियदीप,मंडल अध्यक्ष सहारनपुर अरविंद शर्मा जिला अध्यक्ष सहारनपुर हिमांशु चौधरी,युवा जिला अध्यक्ष सुलभ चौधरी,मंडल संरक्षक अवनीश शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष मोहित शर्मा,मंडल सचिव अलीम नंबरदार,मंडल सचिव श्रीकांत,मंडल उपाध्यक्ष विश्वदीप चौधरी,तहसील अध्यक्ष दीपक त्यागी,युवा ब्लॉक अध्यक्ष इशू धवल, अंकुर चौधरी,अशोक प्रधान,अश्वनी कुमार,इष्ट देव,नितिन त्यागी,कार्तिक त्यागी अंकुर कुमार,नीलकमल चौधरी,कपिल चौधरी,वैभव शर्मा,राजेंद्र कुमार,आकाश त्यागी,पंकज कुमार,शिव कुमार,कुलदीप कुमार सरफराज,अंकुर कुमार आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *