Uncategorized

झबरेड़ा। प्रातः लगभग 4 बजे एक महिला अमर जवान चौक क्षेत्र, थाना झबरेड़ा में अकेली घूमती हुई पाई गई।

झबरेड़ा। प्रातः लगभग 4 बजे एक महिला अमर जवान चौक क्षेत्र, थाना झबरेड़ा में अकेली घूमती हुई पाई गई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम तृप्ता पत्नी रामलाल, निवासी टपरी अड्डा रेलवे स्टेशन, सहारनपुर (उ.प्र.) बताया। महिला अपने परिजनों का मोबाइल नंबर बताने में असमर्थ रही।

काफी देर बाद महिला ने अपने पति का नाम व निवास स्थान बताया, जिस पर संपर्क कर उसके पति रामलाल को थाने बुलाया गया। पति द्वारा बताया गया कि श्रीमती तृप्ता उनकी धर्मपत्नी हैं, जो पिछले 7–8 वर्षों से मानसिक रोग से ग्रस्त हैं तथा आज दोपहर लगभग एक बजे घर से बिना बताए चली गई थीं।

स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर श्रीमती तृप्ता को उसके पति एवं परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम
थाना झबरेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *