“नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत रानीपुर पुलिस ने स्कूली छात्र छात्राओ के साथ किया कार्यक्रम का आयोजन”
“रानीपुर पुलिस ने नशे के विरूद्ध शपथ लेकर स्कूली छात्र छात्राओ को भी किया जागरूक”

““आज दिनांक 18.11.2025 को नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत कोतवाली रानीपुर के व0उ0नि0 नितिन चौहान के नेतृत्व में थाना रानीपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध शपथ ली, जिसके उपरान्त रानीपुर पुलिस द्वारा केन्द्रीय विद्यालय बी0एच0ई0एल0 में पहुंचकर स्कूली छात्र-छात्राओ के साथ कार्यक्रम का आयोजन कर स्कूली छात्र- छात्राओ को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के सम्बन्ध मे जागरुक किया गया, एवं स्कूली छात्र- छात्राओ को भी शपथ दिलायी गयी, उक्त कार्यक्रम के अवसर पर चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी सुमननगर उ0नि0 अर्जुन कुमार व अन्य पुलिस कर्म0गण उपस्थित रहे ।”




