Uncategorized

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल की जयंती हर्षोल्लास से मनाई, आत्मनिर्भरता व नशामुक्त भारत का लिया संकल्प।

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल की जयंती हर्षोल्लास से मनाई, आत्मनिर्भरता व नशामुक्त भारत का लिया संकल्प।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर हरिद्वार जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही उत्साह, जोश और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें सबसे प्रमुख गांधी पार्क से निकली “एकता रैली” रही, जिसने पूरे शहर में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश प्रसारित किया।

रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। देशभक्ति गीतों और नारों के साथ रैली आगे बढ़ती रही, जिसमें प्रतिभागियों ने भारत की एकता और विविधता में एकता के भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।

रैली की शुरुआत से पूर्व मुख्य अतिथि विधायक आदेश सिंह चौहान ने उपस्थित जनसमूह को “आत्मनिर्भर भारत” और “स्वदेशी अपनाओ” का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता ही राष्ट्र को सशक्त बनाने की कुंजी है। हमें अपने स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर देश की आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत करना चाहिए। इस दौरान नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने प्रतिज्ञा ली कि वे नशे से दूर रहेंगे और समाज में नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता फैलाएंगे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन समर्पण, एकता और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण का जो कार्य किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में मेयर किरण जैसल, विधायक आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, विक्रम भुल्लर, कृष्ण बजाज, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, मुख्य क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरंग, डीओ पीआरडी प्रमोद चंद्र पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *