Uncategorized

लण्ढौरा खबर का असर गन्ना कोहलू पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई।

लण्ढौरा खबर का असर गन्ना कोहलू पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई।
कस्बा लंढौरा के गन्ना कोहलू के बढ़ते प्रदूषण से लोगों की जान को खतरा बना हुआ हैं। जिसकी शिकायत लगातार उप जिलाधिकारी रुड़की को मिल रही थी। जिसपर उप जिलाधिकारी रुड़की ने तहसील प्रशासन की टीम का गठन कर कार्यवाही के कड़े निर्देश दिए थे। जिसपर राजस्व टीम व नगर पंचायत लण्ढौरा की टीम ने शनिवार को कस्बा लंढौरा में तीन गन्ना कोहलू का निरीक्षण किया। जिसमें दो गन्ना कोहलू पर प्लास्टिक व कचरा आदि नहीं मिला। एक गन्ना कोहलू पर प्लास्टिक व कचरा मिला जिसको मौके पर ही सीज कर दी गई। कानूगो ओमप्रकाश का कहना है गन्ना कोहलू पर प्लास्टिक एवं कचरा जलने से प्रदूषण फैल रहा है। जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।जिस गन्ना कोहलू पर प्लास्टिक व कचरा पाया जाएगा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पटवारी संजय सिंह, कानूगो ओमप्रकाश, गुलशेर, मुन्तज़ीर अली, मौजूद रहे।
लंढौरा से सद्दाम अली की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *