बाहरी व आपराधिक छात्रों के परिसर में प्रवेश को लेकर छात्र आंदोलन की राह पर l l
संस्कृत विश्व विद्यालय में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने विश्व विद्यालय लें में गेट पर ताला लगा दिया और नारेबाजी करते हुए होने वाले छात्र संघ चुनाव में आपराधिक लोगो का हस्तक्षेप होने को लेकर विश्व विद्यालय कुलपति से सुरक्षा व शांति के साथ चुनाव कराए जाने के लिए इसे छात्रों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है l
उल्लेखनीय है कि विश्व विद्यालय में आगामी 18 सितम्बर से छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ होने जा रही है जिस में आंदोलन कारी छात्रों का आरोप है कि हाल ही में विश्व विद्यालय में प्रवेश लेने वाला छात्र आशु मालिक एक आपराधिक प्रवर्ती का छात्र है जिस पर गुरुकुल कंगड़ी विश्व विद्यालय में गोलीकाण्ड में शामिल होने का आरोप है जो विश्व विद्यालय में बाहरी लोगो को लाता है, छात्रों को धमका रहा है, जिसने छात्रों के साथ ही गेट कीपर के साथ भी अभद्रता की है, ऐसे छात्र का विश्व विद्यालय में प्रवेश यहां की शांति व्यवस्था को नुकसान पंहुचा रहा है जिस कारण छात्रों / छात्राओं में भय बना हुआ है l
इस बात को लेकर आज छात्रों ने विश्व विद्यालय के मेन गेट पर ताला जड दिया और जम कर नारेबाजी की, छात्रों का कहना है कि उक्त संबंध में उन्होंने विश्व विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियो, चुनाव अधिकारी तथा कुलपति को सूचित किया है लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, छात्रों का कहना है कि जबतक उक्त छात्र के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती तब तक छात्र आंदोलन पर डटे रहेंगे l
घंटो की जद्दोजहद के बाद कुलसचिव विश्व विद्यालय के प्राचारियों ने पुलिस की मोज़ूदगी में गेट को खोल कर छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया l
कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने छात्रों को कहा कि इस प्रकरण को लेकर विश्व विद्यालय समिति की बैठक बुलाई जा रही है बैठक में जो निर्णय होगा उसका पालन किया जाएगा, तब तक छात्र परिसर में शांति बनाए रखें l
आंदोलन में शौरभ शर्मा, सुभम मिश्रा, गौरव सेमवाल, नितिन सुन्द्रियाल, हर्ष, दीपांशु पंडलिया, शेखर उपाध्यय, आशुतोष बहुगुणा, सौरभ जोशी, प्रवीण, आउष नौटियाल, सुमित डोंडियाल, प्रवीण, रोहित, दीपांशु पंडलिया, रोहित, आशीष, कमल, सुमित, विनय शर्मा, सुयश केसरवानी, विनोद बेलवाल, गौरव उपाध्याय, वैभव धस्माना, हैप्पी नौनी, गौरव कुकरेती, आशीष बारमोला, आकाश, केवल जोशी आदि छात्र शामिल रहे l
छात्रों के आंदोलन को देखते हुए कुल सचिव गिरीश कुमार अवस्थी द्वारा वि. वि. की अनुशासन समिति की बैठक में मामले को रखा जिस पर कई घंटे चली वार्ता में दोनों पक्षो ने माफ़ी मांगते हुए आगे से किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न किए जाने , शांति बनाए रखने पर सहमति बनी, जिस पर अवस्थी ज़ी ने मामले का पटाक्षेप करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा करदी, और हिदायत दी की दोनों पक्ष ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिस पर मामला तूल पकडे और वि. वि. को कोई सख्त कदम उठाना पड़े l




