Uncategorized

नेहरू स्टेडियम में लगी हस्तशिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन कर नगर विधायक सहित लोगों ने की सामान की जमकर खरीदारी

रुड़की।नेहरू स्टेडियम में सजे गांधी शिल्प बाजार का अवलोकन करने पहुंचे विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि नगरवासी इस प्रदर्शनी में आकर खरीदारी कर इन्हें बढ़ावा दें।हस्त शिल्प कामगारों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कौशल्या ग्रामोद्योग संस्थान के संयोजन में विकास आयुक्त हस्त शिल्प वस्त्र मत्रांलय,भारत सरकार द्वारा आयोजित गांधी शिल्प बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हस्त शिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए बहुत कार्य किया हैं।उन्होंने कहा कि आज भारत में निर्मित उत्पाद दुनिया में सराहे जा रहे हैं।कहा कि यह प्रदर्शनी हमारे देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए हस्तशिल्प कारीगरों को एक साझा मंच प्रदान करता है,जहाँ वह अपने हाथों से बनी अनूठी और परंपरागत कृतियों को प्रदर्शित और विक्रय कर सकते हैं।कौशल्या ग्रामोद्योग संस्थान के सचिव नितिन त्यागी ने कहा कि देशभर के कारीगर यहां अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं और नगर के लोगों को इस बाजार में पूरे देश की अलग-अलग संस्कृति से जुड़ी वस्तुएं देखने और खरीदने को मिल रही है।इस अवसर पर मोहित राष्ट्रवादी,अमन चौधरी,सुरेन्द्र त्यागी,शिवांगी, वैष्णवी प्रमोद, राकेश,शालु, मुनेश,पवन,आकाश,रीना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे,इस दौरान विधायक तथा तथा लोगों द्वारा प्रदर्शनी में जमकर सामान की खरीदारी भी की गई।संस्था के सचिव नितिन त्यागी द्वारा विधायक का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *