विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सम्राट पृथ्वी राज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रोहलकी किशनपुर हरिद्वार में शैक्षिक सत्र 2025-2026 का शुभारंभ आज मंगलवार को नो बजे यज्ञ की पावन प्रक्रिया के साथ सम्प्पन हुआ। महाविद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार,सचिव राणा नन्दलाल सिंह, कोषाध्यक्ष बलदेव आर्य ,दयानंद चौहान,मास्टर राजेन्द्र सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला व महाविद्यालय में नये प्रेविशत छात्र/छात्रायें को नय सत्र की शुभकामनाएं एवम शुभ आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधसमिति/ साधरण सभा के सम्मानित सदस्यगण मास्टर रामकुमार चौहान, माo राजकुमार चौहान, माo इंद्राज सिंह, पंकज चौहान, प्रमोद कुमार,अनिल कुमार कथूरिया, माo सतीश कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ संस्था की प्राचार्या डाo दीपा चौहान प्रवक्तागण,शिक्षणेत्तर कर्मचारिगण एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।




