गाधारौना में चोरों ने की आठ नलकूपों से चोरी।
खानपुर क्षेत्र के गाधारौना में सोमवार देर रात चोरों ने भाजपा नेता समेत आठ किसानों के नलकूपों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया है।पीड़ित किसानों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। लण्ढौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गाधारोना में प्रेम गिरी, रजाक, शमशेर, भोला, मोहतसीम, आदेश गिरी, समेत आठ किसानों के नलकूपों के ताले तोड़कर चोरों ने नलकूपों से स्टार्ट, तांबे की तार, फावड़े व अन्य सामान चोरी कर लिया है ।ग्रामीणों का कहना है कि दो माह पहले भी पांच से ज्यादा नलकूपों में चोरी हुई थी। भाजपा नेता प्रेम गिरी का आरोप है तहरीर देने के बाद भी वारदात को अंजाम देने वालों लोगों का कोई सुराग नहीं लग पाता है। जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद होते रहते हैं। पुलिस प्रशासन को ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाना चाहिए। दरोगा महेश चंद्र का कहना है कि मामले की सूचना उन्हें मिली है जांच कर वारदात में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।




