वन्य संरक्षित जीवो का शिकार करते तस्कर किया गिरफ्तार। लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिपित अपराधियों / संदिग्ध व्यक्तियों सामाजिक तत्वों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए पुलिस को प्रत्येक क्षेत्र में एक्टिव किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 25 6, 2025 को लकसर थाना क्षेत्र के निरंजनपुर रायसी में बंगाली डेरे के पास खाली खंडहर में एक व्यक्ति को वन्य संरक्षित जीव कछुए को मारकर उसके मांस व अंगों को काट छाट करते पकड़ लिया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस द्वारा व्यक्ति काम सिंह पुत्र गंगा निवासी निरंजनपुर बंगाली डेरा थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 45 वर्ष को 30 किलो 3 kg मांस /शारीरिक अंग Indian softshell turtle, भाले एक छोटा व एक बड़ा एक छुरी सहित गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पर मु०अ०स० 671/25 धारा 9/39 /51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे, उप निरीक्षक कमल कांत रतूड़ी कोतवाली लकसर , कानि० महेंद्र सिंह कोतवाली लक्सर, कानि० अनिल वर्मा कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी शामिल रहे,।




