ऐ०ऐ० एजुकेशनल सोसाइटी ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी कॉपी-पेंसिल, शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प
सहारनपुर
A A एजुकेशनल सोसाइटी, देवबंद के सौजन्य से शनिवार को जरूरतमंद बच्चों के लिए कॉपी, पेंसिल और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोसाइटी के सेक्रेटरी उमर फारूक ने बताया कि फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से गरीब, बेसहारा बच्चों और बच्चियों के लिए सामाजिक कार्य कर रहा है। इस वर्ष भी परंपरागत रूप से कॉपी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत छोटे मदरसों और स्कूलों में जाकर जरूरतमंद बच्चों को शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई। उमर फारूक ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। ‘कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार’ के संकल्प के साथ हम निरंतर प्रयासरत हैं।”




