Uncategorized

लण्ढौरा में खसरा न0 407 पर बुधवार को भी नहीं हो सकी भूमि की पैमाइश।

लण्ढौरा में खसरा न0 407 पर बुधवार को भी नहीं हो सकी भूमि की पैमाइश।
लण्ढौरा गोहर के रास्ते पर निर्माण करने की शिकायत की जांच करने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम भूमि की सही दिशा न मिलने के कारण पैमाइश नहीं कर सकी नायाब तहसीलदार ने ईओ को नक्शा फस्ली मंगाने के आदेश दिए है। आशंका है कि नक्शा फस्ली आने के बाद ही भूमि की सही पैमाइश हो सकेगी।
लंढौरा निवासी नासिर ने एसडीएम और डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया था कि कुछ लोग खसरा नंबर 407 पर गोहर के रास्ते पर अवैध निर्माण कर रहे है। बुधवार को नायब तहसीलदार यूसुफ अली, पटवारी संजय कुमार ने चकबंदी अधिकारियों के साथ भूमि की पैमाइश करने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम भूमि की सही दिशा न मिलने के कारण भूमि की पैमाइश नहीं कर सकी जिसके चलते तहसील प्रशासन की टीम वापस लौट गई नायब तहसीलदार युसुफ अली ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार जिस भूमि की पैमाइश होनी है। उसकी सही दिशा न मिलने तथा शिकायतकर्ता के बीमार होने के कारण बुधवार को भूमि पैमाइश नहीं हो सकी। भूमि की सही पैमाइश को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लंढौरा को 1359 का फस्ली नक्शा मंगाने के लिए कहा गया है। नक्शा आने के बाद ही भूमि की पैमाइश हो सकेगी। टीम में नायाब तहसीलदार युसुफ अली, लेखपाल संजय कुमार, चकबंदी विभाग के कानूगों बंगाल सिंह व कानूगों सुबोध सैनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *