Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई पार्टी नेताओं के साथ चला रहे जनसंपर्क अभियान

रुड़की।हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तथा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जहां चुनाव को लेकर धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं,वहीं उनके बड़े भाई वीरेंद्र सिंह रावत भी पार्टी कार्यकर्ताओं तथा प्रमुख नागरिकों के आवास पर पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के लिए माहौल तैयार करने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।विगत दिवस जहां उन्होंने पनियाला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शिरकत की,तो वहीं आज उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेत्री तथा समाजसेविका श्रीमती रश्मि चौधरी के आवास पर पहुंचकर विचार विमर्श किया।श्रीमती रश्मि चौधरी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि जनपद ही नहीं प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार समाप्त हो चुका है तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसी पार्टी को अलविदा कह कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2027 के विकसित भारत के सपने को लेकर हरिद्वार लोकसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलानी है।उन्होंने कहा कि आज देश केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है।विदित हो कि हाल ही में श्रीमती रश्मि चौधरी ने भी कांग्रेस को अलविदा कह कर बीजेपी जॉइनिंग की थी।वह लंबे समय तक कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रही।उनकी राजनीतिक तथा सामाजिक सेवाओं की बदौलत थी आज उन्हें हरिद्वार जनपद में ही नहीं,बल्कि पूरे प्रदेश में एक आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *