वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया झबरेड़ा थाने का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
झबरेड़ा (हरिद्वार), 28 मई 2025:
आज थाना झबरेड़ा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के उपरांत थाने पर नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें अनुशासन, कार्यप्रणाली एवं जनसेवा के प्रति सजग रहने पर बल दिया गया।
थाना अध्यक्ष अजय सिंह ने इस अवसर पर कहा, “कप्तान साहब ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा। जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।




