Uncategorized

शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले दो व्यक्तियों को लक्सर पुलिस ने किये गिरफ्तार।

शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले दो व्यक्तियों को लक्सर पुलिस ने किये गिरफ्तार। लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिपित अपराधियों / संदिग्ध व्यक्तियों / असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देश जारी किया गया, जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक विपिन कुमार कोतवाली लक्सर, कानि० मनोज शर्मा कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा केहड़ा गांव व कैविंडीश कंपनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले दो व्यक्तियों को लकसर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि लक्सर क्षेत्र से शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले दो व्यक्तियों अमित पुत्र आत्माराम निवासी ग्राम केहड़ा कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 37 वर्ष व मंनजीत पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम नगला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पर धारा 170 बी०एन० एस०एस० मे अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *