ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोडवेज बस स्टैंड पर चालान प्रक्रिया जारी टी एस आई सुशील कुमार सैनी को बुलेट चालक ने मारी टक्कर
रिपोर्टर सोमवीर सैनी
रुड़की जी हां आपको बता दें रुड़की बस स्टैंड पर चालान प्रक्रिया करते हुए ट्रैफिक पुलिस के सुशील कुमार सैनी TSI को बुलेट चालक ने रोकने के उपरांत जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते उनके पैरों में चोट आ गई साथ ही बुलेट चालक ने अपनी गर्मी दिखाई और खूब नोक झोंक की इसके उपरांत बुलेट को ट्रैफिक पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया वही देखने वाली बात यह है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब चालक को हाथ दिया जाता है तो वह गाड़ी रोकने की बजाय भागने का प्रयास करते हैं इसके चलते पुलिस प्रशासन ट्रैफिक पुलिस को चालान करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ऐसा ही एक मामला रोडवेज पर देखने को मिला जब बुलेट वाले को हाथ दिया गया तो उसने अपने बुलेट रोकने की बजाय स्पीड से दौड़ानी शुरू कर दी जिसके चलते सुशील सैनी ट्रैफिक पुलिस TSI के पैर में गंभीर चोट आ गई जबकि ट्रैफिक पुलिस वह पुलिस प्रशासन जनता से यही अपील करते आ रह हैं की अपना हेलमेट पहन कर निकले दो सवारी से अधिक ना बैठे हैं वहीं रिक्शा चालकों को भी डीएल बनवाने की सलाह पुलिस प्रशासन की ओर से दी जा रही है लेकिन फिर भी जनता की और से रूल्स को फॉलो नहीं किया जाता है ऐसे में ट्रैफिक पुलिस का चालान करना दुर्लभ हो गया है यदि किसी अच्छे व्यापारी या किसी अधिकारी या किसी अच्छी पहुंच वाले के बच्चों का चालान ट्रैफिक पुलिस द्वारा किया जाता है तो वह लोग अपनी तानाशाही पर उतर आते हैं यहां तक की बच्चों को यह भी नहीं सिखाया जाता है कि प्रशासन के साथ किस तरह का व्यवहार करना चाहिए ऐसे में कहीं वकील सामने आते हैं तो कहीं कोई अधिकारी को फोन करता है तो कोई विधायक को फोन घुमाता है लेकिन अपने बच्चों को यह नहीं सिखाते कि प्रशासन के साथ आप अच्छे से पेश आए उन के रूल्स को फॉलो करें जो कानून द्वारा बनाए गए हैं इसी कर्म में मौजूद रही टीम सुनील कुमार सैनी देवेंद्र सिंह सिद्दू रोहित चौधरी अरविंद कुमार वह आदि सहयोगी मौजूद रहे



