Uncategorized

पूर्व मंत्री अभिषेक सुंदर्याल ने कहा कि तेजस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में उत्तराखंड उन्नति की ओर

संवाददाता शहजाद अली

पूर्व मंत्री अभिषेक सुंदर्याल ने कहा कि तेजस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में उत्तराखंड उन्नति की ओर

रुड़की
भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री अभिषेक सुंदरियाल ने कहां की तेजस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में उत्तराखंड उन्नति की ओर लगातार अग्रसर हो रहा है। नई-नई तकनीके लाकर उत्तराखंड वासियों को विकास के रूप में सौगात दी जा रही है। वही उत्तराखंड वासियों को एक और देहरादून टू दिल्ली एक्सप्रेसवे के रूप में सौगात मिलने जा रही है जिसके निर्माण का पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं निरीक्षण किया है और एक्सप्रेसवे निर्माण में लगने वाली सामग्री की बारिकी से परख भी की है। उन्होंने कहा कि डाट काली मंदिर देहरादून में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण में एक्सप्रेस के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपकरणों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी भी प्राप्त की है। अभिषेक सुंदरियाल ने कहा कि निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड प्रस्थान करने वाले व्यक्तियों को जानकारी दी और बताया कि देहरादून में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का कार्य अंतिम चरण पर चल रहा है। और इस एक्सप्रेसवे का तेजी से निर्माण होने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देहरादून एक्सप्रेसवे के पूर्ण होने पर देहरादून से दिल्ली का सफर मात्र दो से ढाई घंटे में पूर्ण हो जाएगा। इसके चालू होने से स्थानीय निवासियों का आगमन सरल होगा। साथ ही यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी हद तक फायदा पहुंचेगा। अभिषेक सुंदरियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया। और उन्हें विकास पुरुष मुख्यमंत्री के शब्दों से संबोधित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *