Uncategorized

श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की छावनी में मनाया गया धूम धाम से संविधान दि

श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की छावनी में मनाया गया धूम धाम से संविधान दिवस

रिपोर्टर सोमवीर सैनी

रूड़की में संविधान दिवस के इस कार्यक्रम पर विद्यालय के अध्यक्ष एवं प्रबंधक श्री ललित मोहन अग्रवाल जी ने कहा कि संविधान का पालन करना और अपने कर्तव्यों का पालन करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी ने बताया कि संविधान सभा ने हमारे संविधान को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी तथा संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार और कर्तव्य हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने ये भी कहा कि संविधान का पालन करना हमारे देश के विकास और समृद्धि के लिए बहुत जरूरी है संविधान दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 0546 की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा द्वारा स्वयं सेवियों को संविधान का महत्व बताते हुए कहा कि संविधान हमारे देश का मूलभूत कानून है जो हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताता है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री हरपाल सिंह साथी जी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री दिनेश कौशिक जी, सिंचाई विभाग से सेवानिवृत श्री कदम सिंह जी, विद्यालय के अध्यक्ष एवं प्रबंधक श्री ललित मोहन अग्रवाल जी, प्रबंध समिति के सदस्य श्री जयचंद गोयल जी, विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे संविधान दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 0546 की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा द्वारा सभी मुख्य अतिथियों तथ स्वयं सेवियो को शपथ भी दिलवाई गई वहीं विद्यालय के अध्यक्ष प्रबंधक श्री ललित मोहन अग्रवाल जी ने तथा प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी ने सभी उपस्थित अध्यापिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *