Uncategorized

भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने लक्सर की सड़कों पर उतरकर हरिद्वार जिले से सौतेले रवैये पर सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश, उठाई 11 मांगे

भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने लक्सर की सड़कों पर उतरकर हरिद्वार जिले से सौतेले रवैये पर सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश, उठाई 11 मांगे

रिपोर्ट अर्सलान अली

लक्सर में भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) द्वारा आज अपने राष्ट्रीय नेताओं की अगुवाई में लक्सर की सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ रैली के ज़रिए कड़ा आक्रोश दिखाया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के मुताबिक सरकार पहाड़ में 200 यूनिट और मैदान में 100 यूनिट बिजली सब्सिडी देकर हरिद्वार जनपद के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है उन्होंने उत्तराखंड में “एक प्रदेश-एक नियम” की मांग करते हुए अपनी अन्य मांगों को पूरा करने का मुद्दा उठाया पर अन्यथा बोरिया-बिस्तर लेकर दफ्तर पर डेरा डालकर DM के घेराव की चेतावनी दी गई है किसान नेताओं ने क्षेत्र के उप जिला मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन पत्र भी सुपुर्द किया है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *